[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परमहंस पंडित क्रिकेट कप का शुभारंभ:पहले दिन एयू बैंक, विवेकानंद और चिड़ावा इलेवन रही विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परमहंस पंडित क्रिकेट कप का शुभारंभ:पहले दिन एयू बैंक, विवेकानंद और चिड़ावा इलेवन रही विजेता

परमहंस पंडित क्रिकेट कप का शुभारंभ:पहले दिन एयू बैंक, विवेकानंद और चिड़ावा इलेवन रही विजेता

चिड़ावा : चिड़ावा में परमहंस पंडित गणेश नारायण क्रिकेट कप का रविवार को शुभारंभ हुआ। स्पोर्टिंग क्लब चिड़ावा द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट शहर की झुंझुनूं रोड स्थित चिड़ावा कॉलेज खेल मैदान में शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुज लाम्बा थे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा मंत्री राजू मराठा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्रिकेट की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी, लेकिन इसे बढ़ावा और सम्मान भारतीयों ने दिलाया है।

इस अवसर पर संयोजक कमलकांत पुजारी, अभिषेक, विजय शर्मा और कर्ण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने ट्रॉफी का अनावरण किया और सांकेतिक रूप से क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन शाम तक तीन मैच खेले गए। विवेकानंद इलेवन ने आशीष इलेवन को सात विकेट से हराया। एक अन्य मुकाबले में एयू इलेवन ने गोलू इलेवन को 11 रन से पराजित किया। दिन का तीसरा मैच चिड़ावा इलेवन और देव जी इलेवन के बीच हुआ, जिसमें चिड़ावा इलेवन ने छह विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

Related Articles