शहीद हवलदार हरदेवराम बलारा की प्रतिमा का अनावरण:दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हुए थे, फतेहपुर के हिरना गांव में हुआ कार्यक्रम
शहीद हवलदार हरदेवराम बलारा की प्रतिमा का अनावरण:दूसरे विश्व युद्ध में शहीद हुए थे, फतेहपुर के हिरना गांव में हुआ कार्यक्रम
फतेहपुर : फतेहपुर के निकटवर्ती ग्राम हिरना में रविवार दोपहर 3 बजे गांव के ही शहीद हवलदार हरदेवराम बलारा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण गांव के मुख्य चौक में बने शहीद स्मारक पर किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश बलारा ने बताया कि शहीद हरदेवराम बलारा ने 6 राजपूताना राइफल में अपनी सेवाएं दी थीं। वे दूसरे विश्व युद्ध (1939-1941) के दौरान शहीद हुए थे।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने देश के शहीदों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक और शहीद ही देश की रक्षा करते हैं और अपनी सुरक्षा व राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, ब्रिगेडियर दीपक खुराना, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, पतंजलि योग पीठ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सत्यनारायण झाझरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, भाजपा नेता महावीर भोजदेसर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बल्हारा, इंस्पेक्टर बीएसएफ गजेंद्र सिंह बल्हारा, इस्लाम खान, विनोद महला, हेमेंद्र महला सहित शहीद के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
समारोह से जुड़े PHOTOS..



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049012


