[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आभावास की ममता बाजिया बनीं सहायक कृषि अधिकारी:RPSC परीक्षा में चयन, गांव के लोगों ने दी बधाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

आभावास की ममता बाजिया बनीं सहायक कृषि अधिकारी:RPSC परीक्षा में चयन, गांव के लोगों ने दी बधाई

आभावास की ममता बाजिया बनीं सहायक कृषि अधिकारी:RPSC परीक्षा में चयन, गांव के लोगों ने दी बधाई

रींगस : रींगस उपखंड क्षेत्र के आभावास गांव निवासी ममता बाजिया का राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम में चयन हुआ है। इस सफलता के बाद उन्हें सहायक कृषि अधिकारी का पद मिला है।

ममता बाजिया वर्तमान में पंचायत समिति फतेहपुर में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता मेवाराम बाजिया रींगस रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

ममता के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें और उनके पिता मेवाराम बाजिया को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ममता बाजिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर, गुरुजनों, साथी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को दिया है।

Related Articles