रेक्सको के पूर्व सैनिकों ने की वेतन वृद्धि की मांग:सीएम के नाम विधायक हरलाल सहारण को सौंपा ज्ञापन
रेक्सको के पूर्व सैनिकों ने की वेतन वृद्धि की मांग:सीएम के नाम विधायक हरलाल सहारण को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में रेक्सको के तहत कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों ने रविवार दोपहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन चूरू विधायक हरलाल सहारण को दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले के विभिन्न विभागों में कई भूतपूर्व सैनिक लंबे समय से रेक्सको के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उन्हें आज भी कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है। भूतपूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से अपने वेतन में वृद्धि करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में रेक्सको कोऑर्डिनेटर सूबेदार हनुमान सिंह, सूबेदार रघुवीर सिंह राठौड़, हवलदार लछू सिंह, हवलदार परमेश्वरलाल, हवलदार ओमप्रकाश, हवलदार मेघाराम, विधाधर, देवकरण, विक्रम सिंह, जगदीश प्रसाद, शुभकरण ढूकिया, बजरंगलाल कुल्हरी, मुश्ताक मोहम्मद, रामेश्वरलाल, रोशन अली, हरलाल महला, सुभाषचंद्र सिहाग, इनायत अली खान, रतनलाल और मदनलाल सहित कई अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047871


