[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी बैठक:सरदारशहर में 25 दिसंबर को होगा आयोजन, समितियां बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

जाट प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी बैठक:सरदारशहर में 25 दिसंबर को होगा आयोजन, समितियां बनाई

जाट प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी बैठक:सरदारशहर में 25 दिसंबर को होगा आयोजन, समितियां बनाई

सरदारशहर : जाट विकास संस्थान की ओर से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले जाट प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रविवार को एक पूर्व तैयारी बैठक हुई। संस्थान अध्यक्ष दौलतराम सारण ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने और समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

समितियों में इनको किया शामिल

बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सांस्कृतिक समिति में नीलम चौधरी, रेणु चौधरी, पुष्पा पुनिया और सुमित्रा सारण को शामिल किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी विजय पोटलिया, सुरेन्द्र झोरड़, रेणु चौधरी और सुनीता झोरड़ को सौंपी गई। प्रांगण और बैठक व्यवस्था समिति में इंद्राराम राव, कैलाश गंडास, मुखराम सारण, हरिप्रसाद सरावग और श्रवण कुमार सहू को दायित्व दिया गया। भोजन व्यवस्था समिति में प्रभुदयाल सिहाग, अशोक कुमार पुनिया, नंदलाल बांगडवा, ओमप्रकाश जाखड़, जगदीश प्रसाद टांडी और कालूराम सीवर को शामिल किया गया। मोमेंटो निर्माण समिति में रणवीर सारण, सुरेन्द्र झोरड़, गौरीशंकर सिहाग और संतलाल बाना को रखा गया। मोमेंटो वितरण और रजिस्ट्रेशन डेस्क की जिम्मेदारी खीराजाराम रणवा, हरिराम सारण, राकेश सारण, रामनिवास सारण, रामलाल मुंड, भंवरलाल सारण, रजीराम कड़वासरा, संत कुमार बाना, मनीराम और भानीराम भोभिया को दी गई।

अतिथि स्वागत समिति में दौलतराम सारण (अध्यक्ष), महावीर प्रसाद सहू, नंदराम चाहर, राजकरण चौधरी, सत्यनारायण सारण, बलदेव सारण, ईश्वरराम डूडी, लालचंद मुंड, लालचंद छिरंग, हीरालाल बेनीवाल, ताराचंद सारण, इंद्राज सारण, शिवचंद सहू, सांवरमल जाखड़, राकेश चौधरी, विशाल जाखड़ और रूपचंद सारण को शामिल किया गया। अतिथि एस्कॉर्ट समिति में मनफूल सारण, रतिराम पुनिया और रामकरण बैदा को रखा गया। जलपान समिति में शंकरलाल कड़वासरा और जगदीश सारण को, जबकि चाय व्यवस्था की जिम्मेदारी सुरेश खीचड़ (स्काउट गाइड) को दी गई। आवेदन संकलन समिति में राकेश सारण, नीतीश बेनीवाल और जयप्रकाश सारण को शामिल किया गया। सलाहकार समिति में डॉ. धनपत चौधरी, रेवंतराम बेनीवाल और रामेश्वर लाल मुंड को रखा गया।

Related Articles