पूर्व नौसैनिक विनोद दाधिच ने लगाई हैट्रिक:सीकर मैराथन में 21 किमी दौड़ 1 घंटे 55 मिनट में पूरी की
पूर्व नौसैनिक विनोद दाधिच ने लगाई हैट्रिक:सीकर मैराथन में 21 किमी दौड़ 1 घंटे 55 मिनट में पूरी की
चिड़ावा : भारतीय नौसेना के भूतपूर्व सैनिक विनोद दाधिच ने सीकर मैराथन में 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन लगातार तीसरी बार पूरी की है। 65 वर्षीय दाधिच ने यह दौड़ 1 घंटा 55 मिनट में पूरी कर हैट्रिक लगाई। रेलवे स्टेशन के पास निवास करने वाले श्री दाधिच ने इस आयु वर्ग में लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस प्रदर्शन को सेना के अनुशासन और वर्षों के कठिन प्रशिक्षण का परिणाम बताया जा रहा है।
भूतपूर्व सैनिक विनोद दाधिच ने कहा, “शारीरिक फिटनेस जीवन का आधार है। सेना में हमने जो अनुशासन सीखा, वह आज भी मेरे काम आ रहा है। यह हैट्रिक मेरे चिड़ावा और झुंझुनू क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करने के लिए है कि उम्र सिर्फ एक संख्या का खेल है।
दाधिच पहले भी चिड़ावा और झुंझुनू जिले में आयोजित मैराथन आयोजनों में अपने आयु वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर चुके हैं। उनके पिछले प्रदर्शनों ने उन्हें स्थानीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072910


