माता केशरी देवी टी.टी. कॉलेज राजोता में बी.एड प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
माता केशरी देवी टी.टी. कॉलेज राजोता में बी.एड प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित माता केशरी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय राजोता, खेतड़ी में बी.एड द्वितीय वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रशिक्षणार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना, उनकी रुचि को बढ़ाना, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान से परिचित कराना तथा टीमवर्क और संचार जैसे सामाजिक कौशलों का विकास करना है। साथ ही इससे आलोचनात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और स्थायी बनती है।
इस अवसर पर शिशराम आल्हा, रविंद्र आल्हा, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, धुलेश मीणा, कैलाश चंद्र, मंजू शेखावत, अनिता जांगिड़, अनिता देवी, प्रियंका सक्सेना, ओम प्रकाश, मदन सैनी, मामचंद, महेश सैन सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


