चिड़ावा में डॉ. सांखला ने अंबेडकर बुकबैंक को पुस्तकें दी:बोले, जरूरतमंद छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी
चिड़ावा में डॉ. सांखला ने अंबेडकर बुकबैंक को पुस्तकें दी:बोले, जरूरतमंद छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी
चिड़ावा : चिड़ावा के हरिसिंह सांखला ने चिड़ावा के अंबेडकर बुक बैंक को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की हैं। यह दान पार्षद बाबूलाल सोलंकी की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर डॉ. सांखला ने कहा कि समिति के इस नेक कार्य में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
समिति के संरक्षक रोहिताश महरानिया ने डॉ. सांखला को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बढ़ते निजीकरण के कारण गरीब परिवार शिक्षा से दूर हो रहे हैं। महरानिया ने सभी से मिलकर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत बन सके।
इस अवसर पर समिति सचिव सीताराम पंवार, जगदीश प्रसाद महरानिया, रामनिवास महरानिया, मोहरसिंह मेहरा, दीपिका पनिहार, बंशीधर बुलानिया और बिल्लूराम महरानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034178


