[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरानी गांव में आग से ढाई लाख का सामान जला:6 दिसंबर को लगी थी आग, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से मुआवजे की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सुरानी गांव में आग से ढाई लाख का सामान जला:6 दिसंबर को लगी थी आग, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से मुआवजे की मांग की

सुरानी गांव में आग से ढाई लाख का सामान जला:6 दिसंबर को लगी थी आग, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से मुआवजे की मांग की

मूंडरु : मूंडरू के ग्राम सुरानी में हाल ही में एक आगजनी की घटना में एक परिवार का करीब ढाई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी से उचित मुआवजे की मांग की है।

यह घटना 6 दिसंबर की दोपहर को सुरानी निवासी श्रवण कुमार गुर्जर के कच्चे घरों में हुई। आगजनी में श्रवण कुमार गुर्जर के घर में रखी गेहूं, ग्वार और बाजरा की लगभग 10 बोरियां, 50,000 रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल, चार चारपाई, कपड़े और बर्तन सहित घरेलू सामान नष्ट हो गया।

घटनास्थल पर हल्का पटवारी ओमप्रकाश जांगिड़ ने मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। पीड़ित परिवार ने इस आगजनी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बालेंदू सिंह शेखावत ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में उपखंड अधिकारी से बातचीत कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles