[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-नवलगढ़ : गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:दो किलो अवैध गांजा बरामद, ग्राहक का कर रहा था इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-नवलगढ़ : गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:दो किलो अवैध गांजा बरामद, ग्राहक का कर रहा था इंतजार

गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार:दो किलो अवैध गांजा बरामद, ग्राहक का कर रहा था इंतजार

झुंझुनूं-नवलगढ़ : मुकुंदगढ़ पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सरदारमल ने बताया मंडी के कसेरू रोड रेलवे अंडरपास के निकट वार्ड 8 निवासी रोशन सांसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

थानाप्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस गाड़ी को देख अंडरपास के पास प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़े आरोपी ने भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो कट्टे में अवैध गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांजे को बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़ा होना बताया। टीम में एएसआई सुमेर सिंह, एचसी नबाब खां, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, प्रदीप, शिवप्रसाद शामिल थे। कांस्टेबल शिवप्रसाद की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker