चूरू में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में युवक घायल, बस ड्राइवर मौके से हुआ फरार
चूरू में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में युवक घायल, बस ड्राइवर मौके से हुआ फरार
चूरू : चूरू शहर के पंखा सर्किल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल बस की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाया और एक निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
घायल युवक लादड़िया निवासी अजीत नायक (22) है। वह चूरू में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता है। टक्कर के बाद अजीत अचेत होकर सड़क पर गिर गया था। अजीत ने अस्पताल में बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने गांव से बाइक लेकर चूरू आ रहा था। पंखा सर्किल के पास एक निजी स्कूल बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसने आशंका जताई कि यदि बाइक का टायर बस के आगे नहीं आता तो शायद कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने इस हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दे दी है। घायल युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


