खेतड़ी नगर में महिला उत्थान कार्यशाला:महिलाओं को स्वयं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, नियमों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई
खेतड़ी नगर में महिला उत्थान कार्यशाला:महिलाओं को स्वयं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, नियमों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित केसीसी के प्रशासन भवन में महिला उत्थान विषय पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और उससे जुड़े कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपिका खुराना, सहायक महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता पीयूष खिंची ने की। कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील
मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका खुराना ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और पुरुषों के साथ बराबरी से काम कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार ने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न रोकथाम और निवारण अधिनियम लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है।
यौन उत्पीड़न रोकथाम कानूनों पर विस्तृत जानकारी
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को यौन शोषण और उत्पीड़न रोकने से संबंधित कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि उनकी जागरूकता ही उनके संरक्षण का सबसे बड़ा साधन है।
अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (प्रशासन) मुन्नालाल जैदिया ने किया। इस अवसर पर बाबूलाल सैनी, सुमन वर्मा, रेणु खेदड़, प्रियंका पारीक, प्रिया दीक्षित, सुधा शर्मा, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, संतोष देवी, आरती, पूजा, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966611


