[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में बेसहारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 8 टांके आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में बेसहारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 8 टांके आए

इस्लामपुर में बेसहारा सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 8 टांके आए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में इन दिनों काफी संख्या में बेसहारा गोवंश दिनभर सड़कों पर घूमते रहते हैं जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। सोमवार को कालीपहाड़ी रोड पर 87 वर्षीय बुजुर्ग चुन्नीलाल मीणा किसी काम से घर से बाहर निकले थे कि अचानक एक बेसहारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से बेसहारा सांड का सींग बुजुर्ग की जांघ में घुस गया जिससे बुजुर्ग मीणा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के युवकों ने पत्थर ओर डंडों से बेसहारा सांड को वहां से भगाया और इसकी सूचना बुजुर्ग के परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। बुजुर्ग मीणा के जांघ, सिर और माथे पर गहरी चोट लगी जिसके चलते चिकित्सकों ने उनका उपचार कर 8 टांके लगाए। गौरतलब है कि यही बेसहारा सांड कस्बे में लगभग 10 व्यक्तियों को घायल कर चुका है। गत वर्ष ग्राम पंचायत की ओर से इस बेसहारा सांड को गांव से बाहर भिजवा दिया गया था मगर कुछ ही दिनों बाद यह सांड वापस कस्बे में आ गया। इस बेसहारा और बदमाश सांड से कस्बे के लोग काफी परेशान और भयभीत है। ग्रामीणों ने इस बेसहारा और बदमाश सांड को पकड़कर अन्यत्र भिजवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin