[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : ग्रामीण आक्रोशित:मानोता जाटान में शहीद सुमेरसिंह की प्रतिमा खंडित, राइफल क्षतिग्रस्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : ग्रामीण आक्रोशित:मानोता जाटान में शहीद सुमेरसिंह की प्रतिमा खंडित, राइफल क्षतिग्रस्त की

ग्रामीण आक्रोशित:मानोता जाटान में शहीद सुमेरसिंह की प्रतिमा खंडित, राइफल क्षतिग्रस्त की

झुंझुनूं-खेतड़ी(मानोता जाटान) : खेतड़ी इलाके के मानोता जाटान गांव में रात्रि को समाज कंटकों ने शहीद नायक सुमेर सिंह पायल की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा के दाहिने हाथ में पकड़ी हुई राइफल का अगला हिस्सा किसी ने तोड़ दिया। बुधवार सुबह जब इसका पता चला तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। खंडित प्रतिमा काे देखकर शहीद वीरांगना की आंखों से आंसू बह निकले।

सूबेदार मेजर सतरूप सिंह व रामोतार मेघवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को 12 जाट रेजीमेंट के शहीद नायक सुमेरसिंह की प्रतिमा की सफाई की थी। तब सबकुछ सही था। बुधवार सुबह पूजा के लिए गए तो प्रतिमा के दाहिने हाथ में पकड़ी राइफल की दुनाली टूटी हुई थी। उसके टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। शहीद के भाई माइधन, वीरांगना कविता देवी, हवलदार सुभाष आदि मौके पर पहुंचे। डीएसपी हजारीलाल खटाणा मय पुलिसजाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली।

खंडित प्रतिमा देख वीरांगना की आंखें छलकीं, कार्रवाई की मांग

2017 में जम्मू के पुंछ में शहीद हुए थे सुमेरसिंह
शहीद सुमेर सिंह पायल भारतीय सेना की 12 जाट रेजीमेंट में नायक के पद पर कार्यरत थे। 20 अगस्त 2001 में जेआरसी बरेली जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वे 7 फरवरी 2017 को जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। परिजनों ने गांव की मुख्य सड़क पर स्मारक बना कर प्रतिमा स्थापित की थी। डीएसपी हजारी लाल खटाना ने बताया कि शहीद के भाई माईधन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने का मामला दर्ज कराया है। डीएसपी हजारीलाल खटाना ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शीघ्र ही प्रतिमा को खंडित करने वालों का पर्दाफास कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने मानोता जाटान सरपंच बहादुर मल मेघवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर प्रतिमा को खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सतरुप पायल, प्रताप शर्मा, मेजर मोहर सिंह, रामदेव पायल, सुमेर सिंह ढाका, राम सिंह ढाका, डीलर सरदारा राम, सुशील शर्मा, राजकुमार ढाका, डीलर रविंद्र पायल, अमित पायल, नथमल शर्मा, सुभाष पायल, रामस्वरूप, मेजर मोहर सिंह, रविंद्र पायल, सुमेर सिंह ढाका आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet