[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे अग्निवीर मोइन खान का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे अग्निवीर मोइन खान का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे अग्निवीर मोइन खान का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

चूरू : रविवार को चूरू रेलवे स्टेशन पर अग्निवीर मोइन खान पुत्र आरिफ खान का आर्मी आर्म्ड कोर से ट्रेनिंग पूर्ण कर घर वापसी पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में हुए इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।

मोइन खान के स्टेशन पहुंचते ही पार्षद शाहरुख खान, लियाकत खान, आरिफ खान, असलम खान, अनीश खान, महासचिव सबाफराज खान, मुबारिक खान सहित कई लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि “मेहनत और अनुशासन सफलता की असली कुंजी है। मोइन खान ने अपने परिश्रम से परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनके स्वागत से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।” स्थानीय लोगों ने अग्निवीर मोइन खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin