[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की नीतियों के खिलाफ झुंझुनूं में युवा-कांग्रेस करेगी संघर्ष:’हर घर अभियान’ के पोस्टर का विमोचन किया, बोले- प्रदर्शन नहीं, मदद भी करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की नीतियों के खिलाफ झुंझुनूं में युवा-कांग्रेस करेगी संघर्ष:’हर घर अभियान’ के पोस्टर का विमोचन किया, बोले- प्रदर्शन नहीं, मदद भी करेंगे

भाजपा की नीतियों के खिलाफ झुंझुनूं में युवा-कांग्रेस करेगी संघर्ष:'हर घर अभियान' के पोस्टर का विमोचन किया, बोले- प्रदर्शन नहीं, मदद भी करेंगे

झुंझुनूं : युवा कांग्रेस ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों और राज्य की ज्वलंत समस्याओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए ‘संकल्प अभियान: हर घर तक’ अभियान की शुरुआत की है। इसके पोस्टर का विमोचन सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने झुंझुनूं में किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया के नेतृत्व में यह अभियान झुंझुनूं में चलेगा। विमोचन के अवसर पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस अब जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करेगी और लोगों को मदद पहुंचाने का संकल्प लेगी।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह अभियान सिर्फ विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी मदद करेगी और जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्देश दिया। युवा कांग्रेस झुंझुनूं के यूथ जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया ने अभियान की सफलता का संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएंगे।

युवा कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर में प्रमुख मुद्दे

  • 1. चुनाव धांधली और वोट चोरी: अभियान में वोट चोरी और चुनाव धांधली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें जनता के बीच उठाया जाएगा।
  • 2. रोजगार और भर्ती सुधार: युवाओं को नशे से दूर रखने और रोजगार देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इसमें भर्ती परीक्षाओं में देरी समाप्त करना, विभागों में रिक्त पदों के अनुसार भर्ती निकालना, RPSSC/RSSB जैसी भर्ती संस्थाओं में सुधार करना, आरक्षित वर्गों के आरक्षण से छेड़छाड़ बंद करना और समय पर छात्रवृत्ति और बेरोजगारी भत्ता जारी करना, उच्च शिक्षा में ‘शिक्षा भेंट योजना’ को बंद करना और स्कूटी वितरण योजना में OBC, SC और ST छात्राओं को शामिल करना प्रमुख है।
  • 3. किसानों का संपूर्ण कर्ज़ा मुक्ति अभियान: इसमें किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें संपूर्ण कर्जा मुक्ति की मांग शामिल है। साथ ही सिंचाई पानी की कमी और पेयजल के उचित प्रबंधन की भी मांग की गई है। वहीं MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को सही रूप से लागू न करने का मुद्दा, फ़सल खराब होने पर उचित मुआवज़ा न मिलना और मुआवज़े में देरी के अलावा खाद, यूरिया और पेस्टीसाइड की अनुपलब्धता और इनकी कालाबाज़ारी पर रोक की मांग की गई है।
  • 4. बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे का संकट: अभियान में जन-जीवन से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को भी शामिल किया गया है। वहीं बिजली की अव्यवस्था की कड़ी में स्मार्ट मीटर और बिलों की गड़बड़ियां और ग्रामीण क्षेत्रों में अनिश्चित सप्लाई, कई गांवों में पीने के पानी की कमी, टैंकरों पर निर्भरता और जल स्रोतों की सूचना की कमी को भी मुद्दों में शामिल किया है। साथ ही गांव-कस्बों में ख़राब सड़कें, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, और स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी को भी मुद्दा बनाया जाएगा।
  • 5. मंहगाई और महिला सुरक्षा: महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे भी अभियान का हिस्सा हैं। इसमें गैस, खाद्य पदार्थ, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवार का बजट बिगड़ने का मुद्दा और महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ते अपराधों, सुरक्षित परिवहन और रात में सुरक्षा की कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। इन सभी को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet