[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला हिंसा उन्मूलन पर जन-जागरूकता कार्यशाला:महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, पाटन विभाग ने किया आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

महिला हिंसा उन्मूलन पर जन-जागरूकता कार्यशाला:महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, पाटन विभाग ने किया आयोजन

महिला हिंसा उन्मूलन पर जन-जागरूकता कार्यशाला:महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, पाटन विभाग ने किया आयोजन

नीमकाथाना : अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के तहत पाटन के महिला अधिकारिता विभाग ने नीमकाथाना स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में एक जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। ये कार्यशाला महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा और उसके निवारण विषय पर केंद्रित थी।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार की हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा संचालित सहायता तंत्रों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना भी इसका लक्ष्य था। कार्यक्रम में सीडीपीओ संजय चेतानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्लॉक पर्यवेक्षक चंचल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और सामाजिक भेदभाव जैसे विभिन्न प्रकार की हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि संजय चेतानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा आज दुनिया में सबसे प्रचलित और व्यापक मानवाधिकार उल्लंघनों में से एक है। उन्होंने वैश्विक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि विश्व स्तर पर लगभग प्रत्येक तीन में से एक महिला अपने जीवनकाल में कभी न कभी शारीरिक या यौन हिंसा का शिकार होती है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

चेतानी ने आगे कहा कि इससे भी अधिक भयावह तथ्य ये है कि हर दस मिनट में एक महिला की हत्या उसके परिजनों या अंतरंग साथी द्वारा की जाती है, जो समाज के नैतिक संकट को उजागर करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 जैसे राज्य सरकार के सहायता तंत्रों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया, ताकि पीड़ित महिलाओं तक समय पर सहायता पहुंच सके।

कार्यक्रम के समापन पर लैंगिक समानता और बालिका सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से एक बालिका का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यशाला में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम साथिन और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet