[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदासर बीदावतान स्कूल में पांच दिवसीय SUPW कैंप:विद्यार्थियों ने सीखी स्वच्छता और अनुशासन की सीख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

उदासर बीदावतान स्कूल में पांच दिवसीय SUPW कैंप:विद्यार्थियों ने सीखी स्वच्छता और अनुशासन की सीख

उदासर बीदावतान स्कूल में पांच दिवसीय SUPW कैंप:विद्यार्थियों ने सीखी स्वच्छता और अनुशासन की सीख

सरदारशहर : उदासर बीदावतान के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में एसयूपीडब्ल्यू (SUPW) गतिविधि के तहत आयोजित पांच दिवसीय कैंप सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सामूहिक कार्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मेघदान चारण ने कैंप को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह छाजूसर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा स्कूल में लगातार आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कक्षा-कक्ष निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। शिविर प्रभारी सुखदेव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल का खेल मैदान, परिसर, प्रवेशद्वार के बाहर और कक्षा-कक्षों के अंदर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सफाई कार्यों में भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझा। उन्होंने ‘स्वच्छ स्कूल -स्वस्थ विद्यार्थी’ का संदेश दिया। कैंप के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामस्वरूप ढाका, प्रकाश, सोनू, राकेश, सोहनलाल भंवरिया, राकेश देहदू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles