संत गोवर्धन दास महाराज की 34वीं पुण्यतिथि:बामलास धाम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
संत गोवर्धन दास महाराज की 34वीं पुण्यतिथि:बामलास धाम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
गुढ़ागौड़जी : बामलास गांव स्थित प्राचीन वैष्णव संप्रदाय की तपोभूमि बामलास धाम में रविवार को ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।
पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार रात्रि सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति संगीत और हनुमान भजनों में भाग लिया। रविवार सुबह महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में रामपुरा से बामलास धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर महिलाएं कलश लिए चल रही थीं, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
धाम पहुंचने पर महाआरती की गई और ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज के समाधि स्थल पर खीर-मालपुआ का भोग लगाया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन दास महाराज, बालाजी महाराज और ठाकुरजी को धोक लगाकर मनोकामनाएं मांगीं और महंत लक्ष्मण दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गायत्री गोशाला उदयपुरवाटी के अनिल दास महाराज, कैलाश नाथ महाराज खटकड़, आचार्य विपुल शर्मा, रघुनाथ दास महाराज मोरिंडा धाम, रामस्वरूप दास महाराज, गिरिराज स्वामी, शीशराम खटाना, मंजीत स्वामी, पूर्व सरपंच शीशराम खटाना सहित कई संत, महंत और भक्त उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040902


