[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ थाने मे सीएलजी सदस्यों की बैठक साईबर ठगी व अन्य मुद्दों को लेकर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ थाने मे सीएलजी सदस्यों की बैठक साईबर ठगी व अन्य मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

बिसाऊ थाने मे सीएलजी सदस्यों की बैठक साईबर ठगी व अन्य मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : थानाधिकारी सीआई शेर सिंह के पदभार ग्रहण के बाद थाना परिसर में पहली बार सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की बरसी को देखते हुए क्षेत्र की शांति व्यवस्था और बढ़ते साइबर अपराध प्रमुख विषय रहे।

सीआई शेर सिंह ने कहा कि पैसों के लालच में लोग तेजी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करें, और यदि ठगी हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा- “सतर्कता और जागरूकता ही डिजिटल अपराधों से बचने का सबसे मजबूत हथियार है।”

एएसआई दलित पुनिया ने ठंड के मौसम में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। हाशिम खत्री ने कहा कि ठग व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए नागरिक सावधानी रखें। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

भाजपा नेता सुभाष जांगिड़ और अदनान तंवर ने कस्बे के विभिन्न सर्किलों पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की। बैठक में आलमगीर खान, बिरबल सिंह, सुभाष जांगिड़ दुलचास, अनु कुरैशी, इस्माइल डायर, रुसतम, असलम खान आलमाण, हाशिम खत्री सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles