[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपां नै तो बेटी बचाणी है’ के नायक नागेन्द्र सिंह और खलनायक आशीष गौतम ने आधा दर्जन फिल्में ठुकराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आपां नै तो बेटी बचाणी है’ के नायक नागेन्द्र सिंह और खलनायक आशीष गौतम ने आधा दर्जन फिल्में ठुकराई

वसुंधरा राजे सरकार ने इस फिल्म को 3 लाख रुपए का अनुदान भी दिया था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली

चूरू : राजस्थानी फीचर फिल्म ‘आपां नै तो बेटी बचाणी है’ से चर्चित हुए नायक नागेन्द्र सिंह शेखावत और खलनायक आशीष गौतम आशु ने अब तक आधा दर्जन फिल्में ठुकरा दीं। फिल्म के बाद दोनों को कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए, लेकिन नागेन्द्र ने राजस्थान पुलिस जॉइन कर ली, जबकि आशीष गौतम पत्रकारिता में सक्रिय हैं।

2017 में रिलीज हुई यह फिल्म यूएफओ के माध्यम से सिनेमाघरों में दिखाई गई थी। वसुंधरा राजे सरकार ने इसके लिए 3 लाख रुपए का अनुदान स्वीकृत किया था। फेस्टिवलों में फिल्म के डीओपी विकास सक्सेना, संपादक प्रवेश सक्सेना और निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत को सम्मान भी मिला।

फिल्म में अलीशा सोनी, ज्योति जांगिड़, डॉ. हेमा विशिष्ट, शिव सिंह चौहान सहित कई कलाकारों ने काम किया। गीतों को रघुवीर सिंह राठौड़, शंकर माहेश्वरी, गरिमा राठौड़ आदि ने आवाज दी, जबकि संगीत राजेंद्र शरनोत व शंकर माहेश्वरी का रहा।

निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है, ““नागेन्द्र और आशीष दोनों बेहतरीन कलाकार हैं। मौका मिला तो आने वाली किसी फिल्म में जरूर अभिनय करवाऊंगा।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin