[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों ने उठाईं आरजीएचएस, एसओएस आईडी की मांग:नांगल पावर हाऊस में हुई बैठक में समस्याओं पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों ने उठाईं आरजीएचएस, एसओएस आईडी की मांग:नांगल पावर हाऊस में हुई बैठक में समस्याओं पर की चर्चा

रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों ने उठाईं आरजीएचएस, एसओएस आईडी की मांग:नांगल पावर हाऊस में हुई बैठक में समस्याओं पर की चर्चा

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के नांगल पावर हाऊस स्थित बालाजी मंदिर में रविवार को रिटायर्ड विद्युत श्रमिक संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सेवानिवृत्त कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान, रिटायर्ड कार्मिकों ने प्रमुख रूप से दो मांगें उठाईं। उन्होंने सरकार की आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जोड़ने और उनके कार्ड जारी करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर रिटायर्ड कार्मिकों के लिए भी एसओएस आईडी (SOS ID) बनाने की मांग की गई।

इन समस्याओं के समाधान के लिए, संघ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे बिजली निगम प्रशासन से चर्चा कर इन मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके।

बैठक की अध्यक्षता सुवालाल सैनी ने की, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बद्रीप्रसाद तंवर ने किया।

इस अवसर पर मंगतुराम वर्मा, गुलझारीलाल सैनी, ओमप्रकाश पारीक, भूराराम ओलखा, शिंभू राम जाट, गोविंद राम गुप्ता, गोपाल राम सैनी, रिछपाल सैनी चिराना, रामेश्वर ढेनवाल, प्रभात लोहार, सत्यनारायण राव, फूलाराम सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, रामस्वरूप मीणा, मुरारी लाल शर्मा, हवलदार इंद्राज सिंह और बंसीलाल सैनी सहित कई रिटायर्ड कार्मिक मौजूद थे।

Related Articles