[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, चाची के निधन पर शोक:इस्तीफा देने के बाद पहली बार गांव पहुंचे; समर्थकों और परिजनों से मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, चाची के निधन पर शोक:इस्तीफा देने के बाद पहली बार गांव पहुंचे; समर्थकों और परिजनों से मिले

झुंझुनूं पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, चाची के निधन पर शोक:इस्तीफा देने के बाद पहली बार गांव पहुंचे; समर्थकों और परिजनों से मिले

झुंझुनूं : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपने पैतृक गांव किठाना (झुंझुनूं) पहुंचे। उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देने के बाद वे पहली बार अपने पैतृक गांव आए हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ अपनी चाची शांति देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा गांव पहुंचे।

शांति देवी का निधन रविवार सुबह हुआ था। जगदीप धनखड़ ने किठाना पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी दिवंगत चाची को श्रद्धांजलि अर्पित की।

त्यागपत्र के बाद पहली बार गांव में लोगों से मुलाकात

पूर्व उपराष्ट्रपति के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले के लोग और समर्थक उनसे मिलने के लिए किठाना पहुंचे। लोगों में अपने क्षेत्र के गौरव से मिलने का उत्साह साफ नजर आया। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके त्यागपत्र के बाद यह पहली मुलाकात रही।

बीमारी के कारण दिया था त्यागपत्र

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। स्वास्थ्य संबंधी कारणों और लंबी बीमारी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया था। त्यागपत्र देने के बाद वे सार्वजनिक रूप से अपने पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए थे। हालांकि, उनके त्यागपत्र की खबर ने देश और खासकर उनके गृह राज्य राजस्थान में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व आरटीसी चेयरमैन रणदीप धनखड़ और कुलदीप धनखड़ भी शामिल थे। उपराष्ट्रपति ने गांव में कुछ समय बिताया और चाची के अंतिम संस्कार से संबंधित रस्मों में भाग लिया।

Related Articles