[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वायु सेना के जवान अजय कुलदीप का इलाज के दौरान निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वायु सेना के जवान अजय कुलदीप का इलाज के दौरान निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

वायु सेना के जवान अजय कुलदीप का इलाज के दौरान निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : कस्बे में शनिवार सुबह गम का माहौल तब गहरा गया जब 25 वर्षीय वायु सेना के जवान अजय कुलदीप के निधन की खबर फैली। घर पर छुट्टी पर आए अजय की तबीयत 3 दिसंबर को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक उपचार के बाद भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए और शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1:30 बजे अजय ने अंतिम सांस ली।

10 किलोमीटर निकली तिरंगा यात्रा

शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली से पार्थिव देह नवलगढ़ पहुंची, तो पूरा कस्बा शोक में डूब गया। डूंडलोद फाटक ज्योति होटल से शहीद स्मारक होते हुए घर तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने नम आंखों से जवान को सलाम किया। पार्थिव देह घर पहुंचते ही परिजनों का धैर्य टूट गया और माहौल गमगीन हो गया।

पिता रतनलाल कुलदीप को सेना के अधिकारी तिरंगा सौंपते हुए।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

घर पर अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पहुँची, जहाँ वायु सेना की टीम ने जेडब्ल्यूओ दिलीप के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान अजय कुलदीप के पिता रतनलाल कुलदीप को भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने तिरंगा सौंपा, जबकि मुखाग्नि बड़े भाई राजू कुलदीप ने दी।

पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटा था-2018 से दे रहा था देश की सेवा

अजय कुलदीप पिता रतनलाल कुलदीप की पाँच संतानों में सबसे छोटे थे। दिसंबर 2018 में उन्होंने भारतीय वायु सेना में नौकरी ज्वाइन की थी। अजय के एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें से एक बहन अविवाहित हैं। स्वयं अजय भी अविवाहित थे।

श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और आम नागरिक शामिल हुए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखड़, चेयरमैन राजकुमार सैनी, पबाणा सरपंच विजेंद्र सिंह डोटासरा, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, किसान नेता कैलाश यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष लेफ्टिनेंट रामलाल सांखणिया, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से सूबेदार शोकतअली और हवलदार प्रहलादराय, गुलाम नबी आजाद, खालिद लंगा सहित सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

वायु सेना की टुकड़ी ने जेडब्ल्यूओ दिलीप के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77