खेतड़ी में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:बसई से गिरफ्तार किया, मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई
खेतड़ी में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:बसई से गिरफ्तार किया, मेहाड़ा पुलिस की कार्रवाई
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमन्त मान निवासी ईलाखर के रूप में हुई है, जिसे बसई से हिरासत में लिया गया। ये कार्रवाई देर शाम को की गई। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि 18 नवंबर को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, लोकेश निवासी कुड़ी की ढाणी, त्यौंदा से मेहरा की ढाणी जाने वाले कच्चे रास्ते से आ रहा था और उसके पास हथियार होने की संभावना थी।
पुलिस ने लोकेश उर्फ लक्की उर्फ शूटर निवासी कुड़ी की ढाणी तन बांसियाल को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में लोकेश ने बताया कि वो अपने साथी हेमन्त मान निवासी ईलाखर के साथ मिलकर हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है।
वे धमकी, फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अवैध खनन करते हैं और लोगों में भय फैलाते हैं। लोकेश उर्फ लक्की उर्फ शूटर मेहाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधी है। उसने इलाके में बदमाशों की एक गैंग बना रखी है। इस गैंग के बल पर वो लोगों को डरा-धमकाकर अवैध खनन, अवैध वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे अपराधों को अंजाम देता है। लोकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी हेमन्त मान को बसई से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कारतूस और हथियार बरामद करने तथा गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई पतराम, कॉन्स्टेबल रोहिताश और पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037777


