[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजबपुरा में कल प्रतिभा सम्मान समारोह होगा:सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजबपुरा में कल प्रतिभा सम्मान समारोह होगा:सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

अजबपुरा में कल प्रतिभा सम्मान समारोह होगा:सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

रानोली : रानोली के निकट अजबपुरा गांव में शनिवार को कुमावत सेवा समिति दांतारामगढ़ (सीकर) के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की मुख्य विशेषता यह है कि पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं को चांदी के मेडल प्रदान किए जाएंगे। इन मेडलों का प्रायोजन दुबई प्रवासी भामाशाह बद्रीप्रसाद घोड़ेला और प्रभुदयाल घोड़ेला ने किया है। समिति ने भामाशाहों के इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।

समिति के युवा महामंत्री रोहित सिरस्वा ने बताया कि चांदी का मेडल केवल उन्हीं प्रतिभाओं को मिलेगा जो समारोह में स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेंगे। वहीं, 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल के साथ अन्य भामाशाहों द्वारा प्रायोजित पुरस्कार, डिक्शनरी और अवार्ड भी दिए जाएंगे। समारोह को लेकर समाज में विशेष उत्साह है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

समिति ने बताया कि समारोह का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में प्रेरणा का वातावरण तैयार करना है। इस बार पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों के शामिल होने की उम्मीद है।

समारोह में कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे। इनमें मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत, अतिविशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री प्रहलाद राय टांक, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गैदर, पूर्व विधायक पचपदरा मदन प्रजापत, पूर्व विधायक फुलेरा निर्मल कुमावत, दांतारामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपालाल गैदर, महासचिव ललित तुनवाल, सीकर छात्रावास अध्यक्ष चतुर्भुज तुनवाल, पूर्व अध्यक्ष स्थापत्य कला बोर्ड मुकेश वर्मा, तथा भामाशाह ठेकेदार भीवाराम और पन्नालाल जयपुर शामिल हैं। यह समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दिनभर विभिन्न सत्रों में सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles