मूंडरू संस्कृत स्कूल की 12 छात्राओं का चयन:राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम बाड़मेर रवाना
मूंडरू संस्कृत स्कूल की 12 छात्राओं का चयन:राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम बाड़मेर रवाना
मूंडरू : मूंडरू स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल की 12 स्टूडेंट खिलाड़ियों का दल राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को बाड़मेर रवाना हुआ। ये छात्राएं संस्कृत शिक्षा विभाग की 19 वर्ष आयुवर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। स्कूल की इन 12 छात्राओं का चयन संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहने के बाद हुआ है। उन्होंने बॉलीवॉल, ऊंची कूद, तश्तरी फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
दल प्रभारी रणवीर सिंह शेखावत ने बताया कि सीमा कुमावत, रवीना सैनी, सरिता सैनी, शिवानी कुम्हार, अमृतप्रदा टांक, निशा सैनी, कुसुम, पायल यादव, आशा सैनी, शिवानी सैनी और अन्नू सैनी सहित कुल 12 छात्राएं इस दल में शामिल हैं। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल, उदानियो की ढाणी, बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047709


