[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू:पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन, 11 पदों पर होंगे चुनाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू:पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन, 11 पदों पर होंगे चुनाव

श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू:पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन, 11 पदों पर होंगे चुनाव

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर शुक्रवार को होंगे। इन चुनावों में 11 पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें 172 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट झाबरमल जाजोद ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 5 और 6 दिसंबर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन के पहले दिन, शुक्रवार को, अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट झाबरमल बिजारणिया का एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। अन्य किसी भी पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। 6 दिसंबर नामांकन का अंतिम दिन है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष और कार्यकारिणी के पांच सदस्य पदों के लिए 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद, उसी दिन दोपहर 3:30 बजे से मतों की गणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62