[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर द्वारा 63वाँ गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर द्वारा 63वाँ गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर द्वारा 63वाँ गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित

सीकर : कम्पनी कमाण्डर, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सीकर जयपाल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार एवं निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार 63वाँ गृह रक्षा स्थापना दिवस (6 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में 1 से 5 दिसंबर 2025 तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। 2 दिसंबर 2025 को खेलकूद प्रतियोगिताएँ एवं मैराथन का आयोजन किया गया। 3 दिसंबर 2025 को पर्यावरण संरक्षण के तहत 500 से अधिक पेड़-पौधों में टैंकरों द्वारा सिंचाई की गई। 4 दिसंबर 2025 को मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से होमगार्ड विभाग का प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त 5 दिसंबर 2025 को राजकीय श्री कल्याण चिकित्सालय, सीकर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कम्पनी कमाण्डर ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को 63वें गृह रक्षा स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेशों का वाचन किया जाएगा। ये संदेश गृह रक्षा संगठन के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय को सुनाए जाएंगे।

Related Articles