[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SFI के संघर्ष से कॉलेज के बाहर गंदगी की समस्या का समाधान शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

SFI के संघर्ष से कॉलेज के बाहर गंदगी की समस्या का समाधान शुरू

SFI के संघर्ष से कॉलेज के बाहर गंदगी की समस्या का समाधान शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक ​

नवलगढ़ : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के लगातार आंदोलन और प्रयासों के बाद कॉलेज के सामने फैली गंदगी और गंदे पानी की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। यह जानकारी SFI के तहसील महासचिव अरुण मिश्रा ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष आशीष पचार के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन चल रहा था। तीन सूत्री मांगों को लेकर 10 दिन पहले नगर पालिका का घेराव किया गया था और समाधान नहीं होने पर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।

तीसरे दौर की वार्ता के बाद नगर पालिका प्रशासन ने लिखित आश्वासन देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज के सामने कचरे और गंदे पानी वाली जगह पर मिट्टी डालकर सफाई शुरू कर दी गई है। साथ ही कॉलेज के सामने और सड़क के आसपास रोजाना सफाई की व्यवस्था की गई है तथा टेम्पो और ट्रॉली से कचरा नहीं फैले इसके लिए स्थायी व्यवस्था भी कर दी गई है। कॉलेज के पीछे डाले जा रहे कचरे के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन ने योजना के तहत जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जिला अध्यक्ष आशीष पचार ने प्रशासन को 30 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि कॉलेज के पीछे कचरे की समस्या का पूरा समाधान नहीं हुआ तो छात्र संगठन SFI विद्यार्थियों के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

वार्ता के दौरान तहसील अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर, तहसील महासचिव अरुण मिश्रा, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष अमित सैनी और राहुल सैनी मौजूद रहे।

Related Articles