[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरनिया में कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला संपन्न:किसानों को जल संरक्षण, सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई, जल संचय के महत्व पर जोर दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अरनिया में कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला संपन्न:किसानों को जल संरक्षण, सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई, जल संचय के महत्व पर जोर दिया

अरनिया में कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला संपन्न:किसानों को जल संरक्षण, सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई, जल संचय के महत्व पर जोर दिया

मूंडरू : मूंडरू कस्बे की ग्राम पंचायत अरनिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय किसान कार्यशाला का समापन हुआ। यह कार्यशाला जल संरक्षण एवं भू संरक्षण विभाग के देखरेख में आयोजित की गई थी। कार्यशाला में विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार यादव ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना 2.0 पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित अनुदानित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

सहायक अभियंता मांगीलाल कुमावत ने जल संचय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को अपने खेतों में एनिकट, फॉर्म पॉन्ड और टांका निर्माण कर भविष्य के लिए जल बचाने का प्रयास करने की सलाह दी।

मास्टर ट्रेनर रामवतार मिश्रा ने कृषि की नई तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बूंद-बूंद सिंचाई योजना और स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर डॉ. शंकर लाल कसवा, हंसराज, नवदीप और कानाराम ने भी अपने विचार साझा किए।

Related Articles