[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण, 10 महिलाओं को मिले मुफ्त कनेक्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण, 10 महिलाओं को मिले मुफ्त कनेक्शन

खेतड़ी में उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण, 10 महिलाओं को मिले मुफ्त कनेक्शन

खेतड़ी : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत श्री कृष्ण एचपी गैस एजेंसी खेतड़ी में बुधवार को 10 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमदत्त भगत रहे। डॉ. भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है। इससे रसोई में सुविधा बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कनेक्शन मिलने पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किरण कंवर, रेखा, मंजू देवी, सुमित्रा, सुमन कुमारी, भतेरी देवी, सरोज कंवर सहित कुल 10 महिलाओं को कनेक्शन दिए गए।

Related Articles