चिकित्सा संस्थानों की सेवाओं को NQAS स्टैंडर्ड के अनुरूप बनाना हमारा लक्ष्य–सीएमएचओ डॉ गुर्जर
NQAS का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
झुंझुनूं : चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम नके तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सभी चिकित्सा संस्थानों पर NQAS स्टैंडर्ड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य कि बात कि हमारे जिले में अधिकांशत स्टॉफ की कोई कमी नहीं रही। भारत सरकार और प्रदेश सरकार अब इस बात के लिए कृत संकल्प है कि हमारे संस्थानों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने ट्रेनिंग में उपस्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि आप समुदाय स्तर पर सरकार के जमीन से जुड़े नुमाइंदे हो। आपकी भूमिका स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है।

आप सभी इस ट्रेनिंग में यह सीख कर जाए कि किस तरह से अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर को NQAS स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार करना है। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि सीएएचओ अपने संस्थानों को तैयार कर असेसमेंट करवाना है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके यहां जब भी असेसमेंट होगा तब आपकी संस्थान इसमें क्वालीफाई होगी। इससे पूर्व सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंम किया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल मंगलाराम नर्सिंग ट्यूटर चेना राम ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला क्वालिटी सेल के सुभाष चंद्र, राकेश बुडानिया, चंद्र मोहन अग्रवाल और नीतू मौजूद रहे।
जिले के 11 संस्थान हुए स्टेट क्वालीफाई
सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि यह खुशी की बात है कि आज ही जारी स्टेट असेसमेंट सूची में जिले के 11 संस्थान क्वालीफाई हुए है। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर झाड़ूवाला जोहड़ा, नारी, काशिमपुरा, तेतरा, रामपुरा, आसलवास, लिखवा, सुजडॉला, जीनी, बाडेट और जाबासर शामिल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034910


