सुरेन्द्र महिचा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त:प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, नेतृत्व का जताया आभार
सुरेन्द्र महिचा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त:प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, नेतृत्व का जताया आभार
फतेहपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत, चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने राजस्थान एससी विभाग कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी समिति के आदेश जारी करते हुए कस्बे के युवा कांग्रेस नेता सुरेंद्र महिचा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
सुरेंद्र महिचा पहले से ही युवा कांग्रेस प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। उन्हें विधायक हाकम अली खां का करीबी माना जाता है।
अपनी नियुक्ति पर सुरेंद्र महिचा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, विधायक हाकम अली खां और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनिल तिरदिया सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। महिचा की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034370


