[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस और दिव्य क्लब ने जरूरतमंदों में रजाई वितरित की:सर्दी में समाजसेवी क्लबों की पहल, दादू भवन में हुआ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लायंस और दिव्य क्लब ने जरूरतमंदों में रजाई वितरित की:सर्दी में समाजसेवी क्लबों की पहल, दादू भवन में हुआ कार्यक्रम

लायंस और दिव्य क्लब ने जरूरतमंदों में रजाई वितरित की:सर्दी में समाजसेवी क्लबों की पहल, दादू भवन में हुआ कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में मंगलवार को लायंस क्लब और दिव्य क्लब के संयुक्त प्रयास से दादू भवन में जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की गई। यह कार्यक्रम लायन चंद्रशेखर अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दोनों क्लबों के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है और कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को रजाई उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। राठौड़ ने समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाले संगठनों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। क्लब अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि लायंस और दिव्य क्लब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और उनका प्रयास है कि सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर क्लब प्रवक्ता सुनील रंजन टकणेत, चंद्रशेखर अग्रवाल, स्नेहलता अग्रवाल, विक्रमसिंह कोटवाद, वासुदेव चावला, जोन चेयरमैन चंद्रप्रकाश खत्री, सचिव संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश सोनी, बालकिशन राजगढ़िया, शैलेन्द्र माथुर, रूपम माथुर, रामचंद्र राजोतिया, निर्मला मंडावेवाला, ताराचंद प्रजापत, मुकुल सिगतिया, महेंद्र राजगढ़िया, महेंद्र धानुका, चंदा धानुका, दीनदयाल सैनी, शंकरलाल सैनी, संजय मित्तल, राजीव चाहर, अशोक जांगिड़, संध्या जैन, मुन्नीदेवी डागा, विजय इसरानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles