पिलानी विधायक एससी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने:बोले-सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर काम करेंगे
पिलानी विधायक एससी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने:बोले-सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर काम करेंगे
पिलानी : पिलानी विधायक पितराम सिंह काला को कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट की नई टीम का गठन किया गया है।
केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
अपनी नियुक्ति के बाद पितराम सिंह काला ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर काम करेंगे। काला ने बताया कि आने वाले समय में राजस्थान में पंचायत चुनाव, नगर पालिका चुनाव और विधानसभा में कांग्रेस की वापसी को लक्ष्य बनाया जाएगा। उन्होंने पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
पदभार की घोषणा होते ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पितराम सिंह काला को बधाई संदेश भेजे। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035888
