[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली विभाग के एईएन राहुल मीणा का निधन:36 साल की उम्र में जयपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 1 महीने से बीमार थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजली विभाग के एईएन राहुल मीणा का निधन:36 साल की उम्र में जयपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 1 महीने से बीमार थे

बिजली विभाग के एईएन राहुल मीणा का निधन:36 साल की उम्र में जयपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, 1 महीने से बीमार थे

रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी में बिजली विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) राहुल कुमार मीणा का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से विभागीय कर्मचारियों और आमजन में गहरा दुख है।

जानकारी के अनुसार राहुल मीणा पिछले लगभग एक महीने से बीमार थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें जयपुर ले जाया गया। करीब पंद्रह दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एईएन के पद पर कार्यरत थे

राहुल मीणा रामगढ़ शेखावाटी में एक साल से अधिक समय से एईएन के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने इसी उपखंड में कई वर्षों तक जेईएन के रूप में भी सेवाएं दी थीं। वे अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एईएन और जेईएन कार्यालयों में शोक छा गया। सहकर्मियों ने उन्हें अनुशासित और तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी बताया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कस्बेवासियों ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक कर्मठ और मिलनसार अधिकारी खो दिया है।

Related Articles