[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा पिंक पखवाड़ा:गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया का किया जाएगा इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा पिंक पखवाड़ा:गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया का किया जाएगा इलाज

बुहाना में 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा पिंक पखवाड़ा:गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया का किया जाएगा इलाज

बुहाना : बुहाना में स्वास्थ्य विभाग 1 से 15 दिसंबर तक विशेष ‘पिंक पखवाड़ा’ आयोजित कर रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया की समस्या का प्रबंधन करना है। इस दौरान एनीमिक महिलाओं को फेरिक कार्बॉक्सी माल्टोज (FCM) इंजेक्शन लगाकर उनके हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से बढ़ाया जाएगा।

बीसीएमओ डॉ. जयबीर सिंह ने बताया कि पखवाड़े के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एफसीएम इंजेक्शन की खुराक ‘गंजोनी सूत्र’ के अनुसार निर्धारित की जाएगी, जिसमें गर्भवती महिला को एक सप्ताह में 1000 मिलीग्राम से अधिक और पूरी गर्भावस्था के दौरान 1500 मिलीग्राम से अधिक खुराक नहीं दी जाएगी।

डॉ. भागसारा ने स्पष्ट किया कि आयरन की गोलियों (IFA) से परिणाम धीरे आते हैं और मतली, कब्ज, पेट खराब जैसी समस्याओं के कारण उनका लाभ सीमित हो जाता है। इसके विपरीत फेरिक कार्बॉक्सी माल्टोज इंजेक्शन डेढ़ से दो माह में तीन से चार ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होता है।

पिंक पखवाड़े के तहत, मध्यम से गंभीर एनीमिया (5 से 9 ग्राम हीमोग्लोबिन) वाली गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्राथमिकता से एफसीएम इंजेक्शन लगाए जाएंगे। आशा सहयोगिनी और एएनएम ऐसी महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों तक लाएंगी, जहां चिकित्सक की देखरेख में इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

डॉ. जयवीर सिंह भागसारा ने बताया कि एफसीएम इंजेक्शन इंट्रावेनस ड्रिप के माध्यम से दिया जाता है। इसे अस्पताल में भर्ती किए बिना ‘डे-केयर’ में मात्र 15 मिनट में लगाया जा सकता है। एक बार की खुराक से डेढ़ से दो महीने में महिलाओं का हीमोग्लोबिन तीन से चार ग्राम तक बढ़ जाता है। उन्होंने सभी स्टाफ को अभियान को पूरी क्षमता से चलाने और अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22