[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला के कपड़ों में आग लगी, उपचार के दौरान मौत:लाखलाण बड़ी में पत्तियां जलाते समय हुआ हादसा, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

महिला के कपड़ों में आग लगी, उपचार के दौरान मौत:लाखलाण बड़ी में पत्तियां जलाते समय हुआ हादसा, मामला दर्ज

महिला के कपड़ों में आग लगी, उपचार के दौरान मौत:लाखलाण बड़ी में पत्तियां जलाते समय हुआ हादसा, मामला दर्ज

राजगढ़ : राजगढ़ थाना क्षेत्र के लाखलाण बड़ी गांव में घर के बाहर पत्तियां जलाते समय कपड़ों में आग लगने से एक महिला की हिसार के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि सतीश कुमार (46) पुत्र हमीर सिंह राजपूत निवासी लाखलाण बड़ी ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर 2025 की सुबह उसकी मौसी सरोज कंवर घर में अकेली थीं।

सरोज कंवर घर के बाहर झाड़ू लगाकर एकत्रित की गई पेड़ों की पत्तियां जला रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली उनकी दूसरी मौसी विमला कंवर और उनके बेटे अर्जुन सिंह सहित अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

अर्जुन सिंह और पड़ोसियों ने सरोज कंवर को झाझड़िया अस्पताल, राजगढ़ पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। उन्हें जिंदल अस्पताल, हिसार में भर्ती कराया गया था, जहां 28 नवंबर 2025 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने महिला का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles