श्रीमाधोपुर में बेटियों रोशन किया नाम:किक बॉक्सिंग लीग में जीते मेडल, 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल किया अपने नाम
श्रीमाधोपुर में बेटियों रोशन किया नाम:किक बॉक्सिंग लीग में जीते मेडल, 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल किया अपने नाम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की दुर्गा वाहिनी की खिलाड़ियों ने अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग 2025-26 में कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर 2025 को खेलो इंडिया के तत्वाधान में सीकर के निजी स्कूल में आयोजित की गई। आर आर फाइटिंग क्लब के निदेशक रवि प्रजापत ने बताया-क्लब की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ये पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में पलक कुमावत, सलोनी और रिंकू कुमावत शामिल हैं।
कल्पना सैनी ने रजत पदक जीता, जबकि प्रांजल प्रजापति ने अपने वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। रवि प्रजापत के अनुसार, आर आर फाइटिंग क्लब श्रीमाधोपुर 2018 से बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036382


