[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में परिवहन विभाग ने 9 वाहन जब्त किए:ओवरलोड और बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई, 19 के चालान काटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में परिवहन विभाग ने 9 वाहन जब्त किए:ओवरलोड और बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई, 19 के चालान काटे

पाटन में परिवहन विभाग ने 9 वाहन जब्त किए:ओवरलोड और बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई, 19 के चालान काटे

पाटन : पाटन में परिवहन विभाग ने पाटन और डाबला क्षेत्र में दो दिन में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ओवरलोड और बिना परमिट वाले कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि 19 चालान काटे गए। इन चालानों से करीब 3 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

परिवहन निरीक्षक राजेंद्र मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा पाटन और डाबला क्षेत्रों में लगातार ओवरलोड वाहनों, बिना टैक्स परमिट, बिना तिरपाल और बिना परमिट के चलने वाली बसों की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।

पिछले दो दिनों में की गई कार्रवाई में 6 बसों और 3 ओवरलोड ट्रेलरों को जब्त किया गया है। इन वाहनों को कागजात पूरे न होने और परमिट न होने के कारण इंपाउंड किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77