[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध ब्लास्टिंग व खनन पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध ब्लास्टिंग व खनन पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश

अवैध ब्लास्टिंग और खनन से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

उदयपुरवाटी : ग्राम पंचायत छापोली की जोधावाली ढाणी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध ब्लास्टिंग और खनन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण लामबंद होकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे।

घरों में दरारें, हवा में धूल-ग्रामीणों का जीवन खतरे में

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में चल रही अवैध ब्लास्टिंग से: घरों की दीवारों से पत्थर गिर रहे हैं, दरारें बढ़ रही हैं।, पालतू पशु और लोग जान जोखिम में जी रहे हैं।, उड़ती धूल के कारण लोग टीबी जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं।, ग्रामीणों ने कहा कि लगातार धमाकों से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत का माहौल है।

नरेगा की भूमि भी बर्बाद

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन बिना रोक-टोक जारी है। नरेगा के तहत बनाए गए जौहड़ की भूमि को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

“कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अवैध खनन और ब्लास्टिंग को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो वे उग्र जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin