[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में चोरी डंपर गुजरात से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 150 CCTV की फुटेज देखी, 900 किलोमीटर पीछा किया, गैंग कर रही वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में चोरी डंपर गुजरात से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 150 CCTV की फुटेज देखी, 900 किलोमीटर पीछा किया, गैंग कर रही वारदात

सीकर में चोरी डंपर गुजरात से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 150 CCTV की फुटेज देखी, 900 किलोमीटर पीछा किया, गैंग कर रही वारदात

सीकर : सीकर पुलिस ने 16-17 नवंबर की रात को फागलवा गांव से चोरी हुए डंपर को गुजरात से बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगाले और 900 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि गैंग डंपर को गुजरात ले गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- डंपर मालिक ने सदर थाना पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार उसका ड्राइवर डंपर लेकर घर चला गया था। रात को ड्राइवर ने घर के बाहर डंपर खड़ा किया था। सुबह ड्राइवर उठा तो उसे डंपर गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लगातार पीछा किया और गुजरात से डंपर बरामद कर लिया है। मामले में हरियाणा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगाले

सदर पुलिस थानाधिकारी इंद्राज मारोड़िया ने बताया- JP And Sons फर्म के हरलाल सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि फागलवा निवासी ड्राइवर मनोज कुमार ने सूचना दी कि डंपर गायब है। लोकेशन देखी तो 2 बजकर 7 मिनट पर हर्षिता मैरिज गार्डन पर GPS बंद हो गया था।चोरी की घटना सामने आने पर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगाले और 900 किमी. तक आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पलवल के हथीन निवासी आदिल खान सक्का को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने बताया- गैंग गुजरात ले गई थी डंपर

सदर सीआई इंद्राज मारोड़िया ने बताया- पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गैंग डंपर को गुजरात ले गई है। इसके बाद में पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और गुजरात से डंपर बरामद कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी आदिल खान सक्का को रिमांड पर लिया गया है। गहनता से पूछताछ की जा रही है।

डंपर बरामद करने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी इंद्राज मारोड़िया, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एएसआई नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार और कॉन्स्टेबल सांवरमल शामिल थे।

Related Articles