परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने चिड़ावा से की ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने चिड़ावा से की ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत
चिड़ावा : परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने रविवार को चिड़ावा में अपना जिला स्तरीय पार्टी कार्यालय शुरू किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने कार्यालय का शुभारंभ किया और परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल से ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत कराई।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ‘भारतीय’ ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जाति–धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि आज देश में धनबल की राजनीति हावी होती जा रही है, जबकि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया समान अवसर आधारित व्यवस्था की स्थापना के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देशभर में जनता को जागरूक किया जाएगा। पार्टी ने अपने संकल्पों में सामान्य शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, एक देश–एक टैक्स की व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून, महिलाओं को 50% भागीदारी का अधिकार, सामान्य वेतनमान, पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक अवकाश, किसानों और छोटे व्यापारियों को 50 वर्ष की आयु पर पेंशन जैसी व्यवस्थाओं को शामिल किया है।
उन्होंने जनता से इस परिवर्तन यात्रा में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी देशहित में समर्पित भाव से काम कर रही है और हर नागरिक को भी राष्ट्रहित के लिए एक कदम आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह मीणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह, सीकर जिला अध्यक्ष चिरंजीलाल शर्मा, पूर्व अंता प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व आदर्श नगर प्रत्याशी नारायण छगन, हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।
शहर के गणमान्य नागरिकों में गोविंदा निर्मल, सुभाष व्यास, महेश आज़ाद, पवन शर्मा, फारूक मनिहार, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश नायक, कपिल नायक, नवीन सोनी, कृष्ण कुमार स्वामी, राधेश्याम शर्मा, अमित शर्मा, अमित जांगिड़, सुभाष सैनी, चंद्रशेखर, राजेंद्र सैनी, करन ट्रेलर, विष्णु शर्मा, आशीष अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971258


