सादुलपुर अध्यक्ष ने कानफैड बैठक में उठाए मुद्दे:मूंग खरीद में ढिलाई, यूरिया आपूर्ति पर सरकार से की मांग
सादुलपुर अध्यक्ष ने कानफैड बैठक में उठाए मुद्दे:मूंग खरीद में ढिलाई, यूरिया आपूर्ति पर सरकार से की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया ने जयपुर में आयोजित राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कानफैड) की 40वीं वार्षिक साधारण सभा में चूरू जिले के किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने मूंग खरीद में ढिलाई और यूरिया खाद की अपर्याप्त आपूर्ति जैसे मुद्दों पर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ख्यालिया ने बताया कि बीमा कंपनियों ने बरसात से काले पड़े मूंग को भी सैंपल में शामिल कर किसानों को बीमा क्लेम से वंचित कर दिया था। अब समर्थन मूल्य पर एनसीसीएफ द्वारा राजफैड के माध्यम से की जा रही खरीद में भी काले और लाल दाने वाले मूंग स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, जबकि काले दाने की दाल हरे मूंग के समान ही बनती है।
ख्यालिया ने यह भी कहा कि किसानों को अनुदानित बीज और डेमो बीज समय पर नहीं मिलते, जिससे उनमें असंतोष है।
इसके अतिरिक्त, ख्यालिया ने राजफैड के प्रबंध संचालक बचनेश कुमार अग्रवाल (आईएएस) से मिलकर राजगढ़ तहसील के 2558 किसानों के काटे गए टोकनों की पुनः जांच करवाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से काटे गए टोकन दोबारा जोड़े जाएं, ताकि किसानों को उनका सही लाभ मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035889
