[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

36वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह : नुकड़ नाटक के जरिए दिया पानी बचाने और डिजिटाइजेशन का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

36वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह : नुकड़ नाटक के जरिए दिया पानी बचाने और डिजिटाइजेशन का संदेश

36वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह : नुकड़ नाटक के जरिए दिया पानी बचाने और डिजिटाइजेशन का संदेश

खेतड़ी नगर : भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में मनाए जा रहे 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत गुरुवार को केसीसी प्रोजेक्ट के सर्विस शाफ्ट मैदान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

मुख्य अतिथि मनीष गवई ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का विषय ‘डिजिटाइजेशन इन माइनिंग इंडस्ट्री’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए डिजिटाइजेशन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ड्रोन सर्वे, डिजिटल मैपिंग, वेस्ट मैनेजमेंट मॉनिटरिंग, रियल टाइम डेटा एनालिसिस जैसे तकनीकी माध्यम खदानों को सुरक्षित व पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेतड़ी खदान के मुख्य प्रबंधक जगदीश सिंह सोढा ने की। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से बताया। डा. गोपाल राठी ने उपस्थित अधिकारियों व खदान कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर लोकेश गोयल के नेतृत्व में ‘डिजिटाइजेशन इन माइनिंग इंडस्ट्री’ विषय पर लघु नाटिका और नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें पानी बचाने और खदानों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने बताया कि डिजिटल तकनीक से खनिज संरक्षण, जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास और प्रभावी होते हैं।

पंकज कुमार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन राजुलाल जाटव ने किया। कार्यक्रम में केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, वनेंदु भंडारी, वीबी गुप्ता, वीके इंद्रा, एके शर्मा, जे. मुख्योपाध्याय, यशोराज मीणा, जितेंद्र कत्याल, दीपक सिंह, चेतन जैन, भूषण रोजा, पीएल दास, उमेश उपाध्याय, गणेश पंडोले, बाबूलाल, प्रेम, कैलाश, अफजल, नेमीचंद सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles