परसरामपुरा में भामाशाह ने बेटी के जन्मदिन पर बांटे स्वेटर:संस्कृत स्कूल के सभी स्टूडेंट्स को मिले गर्म कपड़े, बेटा और बेटी एक समान का दिया संदेश
परसरामपुरा में भामाशाह ने बेटी के जन्मदिन पर बांटे स्वेटर:संस्कृत स्कूल के सभी स्टूडेंट्स को मिले गर्म कपड़े, बेटा और बेटी एक समान का दिया संदेश
परसरामपुरा : परसरामपुरा के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कनाडा प्रवासी भामाशाह सुरेश दूधवाल और मुकेश दूधवाल ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के सभी स्टूडेंट्स को गर्म स्वेटर भेंट किए।

इस अवसर पर भामाशाह ने कहा कि आज के युग में बेटा और बेटी एक समान हैं। उन्होंने जोर दिया कि देश की बेटियां आज ऐसे मुकाम हासिल कर रही हैं, जो कभी सपना हुआ करता था।

इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम में पेरेंट्स और स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें मांगीलाल सैनी, ओमप्रकाश कल्याण, जयप्रकाश मीणा, विक्रम सिंह, सुमित, वरिष्ठ अध्यापिका कमलेश कुमारी, माया यादव, राजेंद्र मीणा, शुभम सोनी, विजय सिंह और राकेश गुर्जर शामिल थे। स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने भामाशाहों का सम्मान किया और उनके इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033457


