[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय विद्यालय में मनाया संविधान दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय विद्यालय में मनाया संविधान दिवस

केंद्रीय विद्यालय में मनाया संविधान दिवस

खेतड़ी नगर : केसीसी की केवी स्कूल में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य केएल मीना ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर की। प्राचार्य मीना ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे विस्तृत और श्रेष्ठ संविधानों में से एक है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, समानता, सहिष्णुता और कर्तव्यनिष्ठा जैसे संवैधानिक मूल्यों को जीवन में शामिल करने की अपील की।

इस अवसर पर छात्रों में संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक कर्तव्यों की समझ और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनोज कुमार वर्मा ने संविधान निर्माण, उसकी प्रमुख विशेषताओं और डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है।

इस दौरान छात्रा पूजा जेवरिया और चाहत जांगिड़ ने संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और स्टाफ सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। संचालन अध्यापक लोकेश कुमार ने किया।

Related Articles