[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेहरा ने कहा-स्थानीय फसल उत्पादन की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को सशक्त बनाने की जरूरत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेहरा ने कहा-स्थानीय फसल उत्पादन की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को सशक्त बनाने की जरूरत

नेहरा ने कहा-स्थानीय फसल उत्पादन की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को सशक्त बनाने की जरूरत

चूरू : जिला परिषद सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी व बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से केंद्रीय नोडल अधिकारी (सीएनओ) विजय नेहरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व किसानों से संवाद किया और सुझाव लिए। बैठक में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, तारानगर प्रधान संजय कस्वां आदि मौजूद थे।

सीएनओ नेहरा ने कहा कि परंपरागत कृषि व्यवस्थाओं को मजबूत करें। पीएम धन धान्य कृषि योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। नेहरा ने कहा कि स्थानीय फसल उत्पादन की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को सशक्त बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्मों के बीज अपनाने, स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं ब्रांडिंग बढ़ाने तथा जिले में ही मार्केटिंग की मजबूत शृंखला विकसित करने के बारे में बताया। पद्मभूषण झाझड़िया ने कहा कि चूरू की मिट्टी में अपार ताकत और संभावनाएं हैं। पूर्व मंत्री रिणवां ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, किसानों की आवश्यकताओं और हितधारकों के सुझावों पर निरंतर काम करते हुए जिला प्र​शासन योजना की बेहतरीन क्रियान्विति के लिए प्रतिबद्ध है। जिला उप प्रमुख न्यौल व तारानगर प्रधान कस्वां ने भी विचार व्यक्त किए।

सीईओ श्वेता कोचर ने बैठक का संचालन करते हुए आभार जताया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व किसानों ने सिंचाई संसाधनों का विस्तार, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता, पशुपालन को बढ़ावा, स्थानीय फसल आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, उद्यानि​की को प्रो​त्साहित करना, एफपीओ मिलकर प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, झींगा व सुअर पालन के लिए भौगोलिक व विपणन समस्याएं, पंचायत समिति स्तर पर क्रिया​न्वयन कमेटी गठित करने, एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने आदि सुझाव दिए।

Related Articles