[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाई टेंशन लाइन पर फिर भड़का विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हाई टेंशन लाइन पर फिर भड़का विवाद

मुआवजा नहीं मिला तो दो किसानों ने चढ़े बिजली टावर पर, लोगों की भीड़ जुटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिले में हाई टेंशन लाइन के टावर लगाने को लेकर एक बार फिर विरोध तेज़ हो गया है। सोमवार को दांतारामगढ़ के गनोड़ा और धोद के फकीरपुरा गांव में किसानों ने खेतों में लगाए जा रहे टावर के मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया। दोनों जगह एक-एक किसान टावर पर चढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनोड़ा का किसान उतरा नीचे
गनोड़ा में किसान महावीर प्रसाद टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की समझाइश और आश्वासन के बाद वह नीचे उतर आया। उसके बाद भी ग्रामीणों ने मुआवजा तय होने तक काम रोकने की मांग रखी।

फकीरपुरा में स्थिति अब भी तनावपूर्ण
दूसरी ओर फकीरपुरा गांव में किसान बनवारी लाल पुत्र मुकनाराम कई घंटों से टावर पर बैठा हुआ है। वह लगातार उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ा है। प्रशासनिक अधिकारी व सिविल डिफेंस टीम उसे नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। कुछ ग्रामीण भी विरोध जताते हुए टावर पर चढ़ने लगे, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा।

‘जमीन रह जाती बेकार, मुआवजा नदारद’
ग्रामीणों का कहना है कि टावर लगने के बाद जमीन उपयोग योग्य नहीं रहती, फसल का नुकसान भी होता है, लेकिन इसके बावजूद उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।

लगातार उठ रही मांग
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, विरोध जारी रहेगा। प्रशासन अब मुआवजा प्रकरण पर जल्द निर्णय लेने की बात कह रहा है, ताकि हालात फिर न बिगड़ें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77